Thursday, March 13, 2025

यूपीएससी परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें

सामान्य अध्ययन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सामान्य अध्ययन परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें

यूपीएससी की तैयारी के लिए सामान्य अध्ययन के सभी पारंपरिक विषयों को गहराई से समझने के लिए एनसीईआरटी की किताबें बेहद महत्वपूर्ण हैं। कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी पुस्तकें (इतिहास, भूगोल, विज्ञान) और कक्षा 9 से 12 की पुस्तकें (राजव्यवस्था व अर्थशास्त्र) पढ़ना आवश्यक है। ये किताबें अवधारणाओं की मूलभूत समझ विकसित करती हैं, जिससे जटिल विषयों को आसानी से समझा जा सकता है। एक बार एनसीईआरटी की स्पष्ट समझ हो जाने के बाद ही अन्य लेखकों की पुस्तकों का अध्ययन अधिक प्रभावी होगा।

इतिहास

प्राचीन भारत उपेन्द्र सिंह, रामशरण शर्मा
मध्यकालीन भारत सतीश चंद्र (ओरिएंट ब्लैकस्वान प्रकाशन)
आधुनिक भारत विपिन चंद्र , राजीव अहीर
विश्व इतिहास दीनानाथ वर्मा
कला एवं संस्कृति  

भूगोल

कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी पुस्तकें यूपीएससी की तैयारी के लिए पर्याप्त हैं, क्योंकि वे मूलभूत अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करती हैं। भूगोल विषय को और अधिक प्रभावी तरीके से समझने के लिए ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस का उपयोग करना लाभकारी होगा। यह एटलस मानचित्र अध्ययन में सहायक होता है, जिससे विषयों की गहरी समझ विकसित होती है।

सामान्य भूगोल महेश कुमार वर्णवाल
भारत का भूगोल मज़ीद हुसैन
विश्व भूगोल मज़ीद हुसैन

 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Paryavaran Evam Paristhitiki Quick Books Drishti IAS
Environment And Ecology Shankar IAS

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था

भारत की राजव्यवस्था एम लक्ष्मीकांत
Shorts Notes You Channel

अर्थव्यवस्था

प्रारंभिक समष्टि अर्थशास्त्र  टी.आर.जैन एवं वी.के.ओहरी  
भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास कक्षा 11 की NCERT  
 भारतीय अर्थव्यवस्था रमेश सिंह  

 एथिक्स

 नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति जी. सुब्बाराव, पी.एन. रॉय चौधरी
नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा व अभिरुचि Lexicon Publication

सामाजिक विज्ञान

भारतीय समाज  राम अहूजा
 सामाजिक समस्याएँ राम अहूजा

विज्ञान एवं तकनीक

कक्षा 6 से लेकर 10 तक की एनसीईआरटी की  पुस्तक
विवास पैनोरमा

आंतरिक सुरक्षा

भारत की आंतरिक सुरक्षा अशोक कुमार, विपुल

करेंट अफेयर्स

1. वेबसाइट (www.pratiyogipathshala.com)
2. मैगज़ीन कोई एक (क्रॉनिकल , दृष्टि करेंट अफेयर्स टुडे, प्रतियोगिता दर्पण )
3. Daily Practice Set (www.pratiyogipathshala.com)
4. न्यूज़ पेपर (दैनिक जागरण (राष्ट्रीय संस्करण) , द हिन्दू )

 

नया क्या हैं ?