संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार है
परीक्षा | विषय | कुल अंक |
*1 प्रारंभिक | सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I & II | प्रश्नपत्र I – 200 प्रश्नपत्र II – 200 |
मुख्य | सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –I) सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –II) सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –III) सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –IV) वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र –I) वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र –II) निबंध लेखन | 250 250 250 250 250 250 250 |
*2 अनिवार्य : अंग्रेज़ी *3 अनिवार्य : भारतीय भाषा | 300 300 | |
साक्षात्कार | व्यक्तित्व परीक्षण | 275 |
नोट:
- *1 प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त किये गये अंकों को मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंकों के साथ नहीं जोड़ा जाता है।
- *2,*3 अनिवार्य अंग्रेज़ी एवं भारतीय भाषा में प्राप्त किये गए अंकों को भी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंकों (1750+275=2025) के साथ नहीं जोड़ा जाता है।
- उम्मीदवार का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त किये गये अंकों के योग के आधार पर होता है।