Home नया क्या हैं ? देश का 58वां और मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व

देश का 58वां और मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व

मध्यप्रदेश को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि है। माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी जिले में स्थित है। यह ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है। टाइगर रिजर्व घोषित करने से यहां वन्यजीवों के संरक्षण के साझा प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

चंबल क्षेत्र के शिवपुरी जिले में स्थित इस अभ्यारण्य में वर्तमान में पांच बाघ हैं, जिनमें हाल ही में जन्मे दो शावक भी शामिल हैं। जल्द ही दो और बाघों को अभ्यारण्य में छोड़ा जा सकता है।

शिवपुरी जिले के चंबल क्षेत्र में स्थित माधव टाइगर रिजर्व में वर्तमान में पांच बाघ हैं, जिनमें हाल ही में जन्मे दो शावक भी शामिल हैं। जल्द ही दो और बाघों को इस रिजर्व में छोड़े जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सदैव ही वन्य जीव संरक्षण में अग्रणी रहा है। यह नया टाइगर रिजर्व राज्य की जैव विविधता को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि इससे बाघों के संरक्षण को बल मिलेगा, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाईगर रिजर्व घोषित किए जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पृथ्वी पर पारिस्थितिकी विविधता को बहाल करने पर दिए गए ऐतिहासिक जोर के साथ भारत पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण में लगातार बड़ी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि देश ने अपने टाइगर रिजर्व की सूची में 58वां टाइगर रिजर्व जोड़ लिया है, जिसमें नवीनतम नाम मध्यप्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व का है। यह मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व है। केंद्रीय मंत्री यादव ने देश के सभी वन्य जीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास हमारे वन अधिकारियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है, जो निस्वार्थ भाव से वन्य जीव संरक्षण के पावन उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं।

इस टाइगर रिजर्व (9th Tiger Reserve MP) का आरक्षित वन क्षेत्र 32429.52 हेक्टेयर, संरक्षित वन क्षेत्र 2422.00 हेक्टेयर और राजस्व क्षेत्र 2671.824 हेक्टेयर है। इस तरह कुल क्षेत्र 37523.344 हेक्टेयर या 375.233 वर्ग किलोमीटर है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने माधव टाइगर रिजर्व को वन्य जीव प्रेमियों के लिए अच्छा समाचार बताया। भरोसा दिया कि वन्यप्राणियों की रक्षा करने में सबसे आगे रहेंगे। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस रिजर्व को देश का 58वां टाइगर रिजर्व (58th tiger Reserve India) बताया।

 

Read More : वन्यजीव और सुरक्षा: बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष

 

 

Exit mobile version