संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सामान्य अध्ययन परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें
यूपीएससी की तैयारी के लिए सामान्य अध्ययन के सभी पारंपरिक विषयों को गहराई से समझने के लिए एनसीईआरटी की किताबें बेहद महत्वपूर्ण हैं। कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी पुस्तकें (इतिहास, भूगोल, विज्ञान) और कक्षा 9 से 12 की पुस्तकें (राजव्यवस्था व अर्थशास्त्र) पढ़ना आवश्यक है। ये किताबें अवधारणाओं की मूलभूत समझ विकसित करती हैं, जिससे जटिल विषयों को आसानी से समझा जा सकता है। एक बार एनसीईआरटी की स्पष्ट समझ हो जाने के बाद ही अन्य लेखकों की पुस्तकों का अध्ययन अधिक प्रभावी होगा।
इतिहास
प्राचीन भारत
उपेन्द्र सिंह, रामशरण शर्मा
मध्यकालीन भारत
सतीश चंद्र (ओरिएंट ब्लैकस्वान प्रकाशन)
आधुनिक भारत
विपिन चंद्र , राजीव अहीर
विश्व इतिहास
दीनानाथ वर्मा
कला एवं संस्कृति
भूगोल
कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी पुस्तकें यूपीएससी की तैयारी के लिए पर्याप्त हैं, क्योंकि वे मूलभूत अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करती हैं। भूगोल विषय को और अधिक प्रभावी तरीके से समझने के लिए ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस का उपयोग करना लाभकारी होगा। यह एटलस मानचित्र अध्ययन में सहायक होता है, जिससे विषयों की गहरी समझ विकसित होती है।
1.वेबसाइट (www.pratiyogipathshala.com) 2.मैगज़ीन कोई एक (क्रॉनिकल , दृष्टि करेंट अफेयर्स टुडे, प्रतियोगिता दर्पण ) 3. Daily Practice Set (www.pratiyogipathshala.com) 4. न्यूज़ पेपर (दैनिक जागरण (राष्ट्रीय संस्करण) , द हिन्दू )